अब नागपुर तक जाएगी इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्य प्रदेश राज्य

  भोपाल

मध्य प्रदेश में इंदौर से भोपाल तक चलने वाली वंदे भारत के रूट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सोमवार 9 अक्टूबर से यह ट्रेन अब नागपुर तक चलेगी। इसके नागपुर तक चलने से यात्रियों को फायदा होगा। इसके बदले नए रूट की जानकारी बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दी।

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने इसके लिए केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से की थी। उनकी मांग को मानते हुए मंत्री ने वंदे भारत को नागपुर तक चलाने की घोषणा की। जनता को इसकी बधाई देते हुए कैलाश विजवर्गीय ने एक ट्वीट किया था।

क्या होगा ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान कर, 07.00 बजे उज्जैन पहुँचकर, 07.05 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 09.15 बजे भोपाल पहुँचकर, 09.20 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 10.45 बजे इटारसी पहुँचकर, 10.50 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 14.30 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से 15.20 बजे प्रस्थान कर, 19.00 बजे इटारसी पहुँचकर, 19.05 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 20.40 बजे भोपाल पहुँचकर, 20.45 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 22.50 बजे उज्जैन पहुँचकर, 22.55 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर, 23.45 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी।

इतने बजे पहुंचेगी नागपुर

रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव इंदौर दौरे पर थे। इसी दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने इसको आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। उनकी इस मांग को मान लिया गया। इसके चलते यह ट्रेन 6:10 पर इंदौर से रवाना होगी। भोपाल इटारसी होते हुए यह दोपहर 2:30 बजे नागपुर पहुंचेगी। 27 जून को इस ट्रेन की शुरूआत हुई थी जो कि 6:30 पर यहां से भोपाल के लिए रवाना होती थी। रूट बढ़ने के चलते अब यह सुबह 6:10 बजे रवाना होगी।

बढे़गी यात्रियों की संख्या

इंदौर भोपाल के बीच चलने वाली इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन का किराया और लगने वाले समय के चलते यात्रियों की संख्या में भारी कमी थी। अब इसके नागपुर तक चलने के बाद रेलवे को उम्मीद है कि यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। अभी तक इस ट्रेन की 75 फीसदी सीटें खाली रह जाती थी।

बार बार हो रही थी मांग

शहर की राजधानी भोपाल से कई बार वंदे भारत को नागपुर तक कनेक्ट करने की मांग की जा रही थी। उनकी इस मांग को मानते हुए 9 अक्टूबर से इंदौर भोपाल के बीच चलने वाली ट्रेन को आगे बढ़ाते हुए नागपुर तक किया गया है। ट्रेन इंदौर से 9 अक्टूबर सोमवार को 6:10 बजे रवाना होकर दोपहर 2:30 तक नागपुर पहुंचेगी। इसी तरह नागपुर से दोपहर 3:20 से रवना हो कर रात 11: 45 पर इंदौर पहुंचेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry