सूरजपुर.
विगत दो-तीन दिन पूर्व ही विश्रामपुर निवासी कोई सरदार इसके घर में आकर रुका हुआ था। वही सोमवार की सुबह छह बजे के लगभग इस घर से सरदार को निकलते आसपास के लोगों ने देखा है। सूरजपुर में नगर पालिका सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित अग्रसेन वार्ड के भट्ठापारा मोहल्ले में 40 वर्षीया विधवा महिला का शव संदिग्ध हालात में घर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
वहीं पुलिस के द्वारा घटनास्थल का जायजा लेने के उपरांत हत्या होने की आशंका जाहिर की है। विदित है कि नगर पालिका सूरजपुर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित अग्रसेन वार्ड के भट्टापारा बस्ती निवासी सुषमा सारथी पत्नी स्वर्गीय लाल सिंह 40 वर्ष शराब बनाकर शराब बेचने का काम करती थी। साथ ही वह भी शराब पीने की शौकीन थी। उनके घर में प्रतिदिन शराब प्रेमियों के द्वारा पहुंचकर घर में बैठकर शराब का सेवन किया जाता रहा है।
विगत दो-तीन दिन पूर्व ही विश्रामपुर निवासी कोई सरदार इसके घर में आकर रुका हुआ था। वही सोमवार की सुबह छह बजे के लगभग इस घर से सरदार को निकलते आसपास के लोगों ने देखा है। पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि घटना में उक्त सरदार से पूछताछ करने के दौरान कुछ सुराग घटना की विवेचना करने मिल सकेगा। फिलहाल पुलिस टीम मुस्तैदी से मामले की जांच में जुटी हुई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

