बाइक रैली लेकर निकले मरांडी की सभा में पहुंचे भाजपाई

राज्य

जमशेदपुर.

भाजपा झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा के दौरान बौद्ध मंदिर मैदान साकची में भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह एवं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सुधांशुओझा, शंकर रेड्डी,के नेतृत्व में कदमा रंकिणी मंदिर के सामने से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में शामिल होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। रैली में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रम्हदेव शर्मा, मंडल महामंत्री अजय झा, ललन चौहान, अमरेंद्र मलिक रमेश बास्के, भोला शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।

—————

 

केरेडारी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता मिलन समारोह
केरेडारी.

सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के टंडवा और केरेडारी प्रखंड के सीमा पर स्थित चुंदरू धाम में 11 अक्तूबर को बड़कगांव विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें समाजसेवी प्रेम रंजन पासवान सहित कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव शामिल थे। इन सभी को प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ता बड़कागांव एवं केरेडारी चौक पर भव्य स्वागत किया। जिसका नेतृत्व बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव करेंगे। मौके पर दोनों प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry