गाजा में हमास को ट्रेनिंग देने वाली इस्लामिक यूनिवर्सिटी पर इजरायली एयरफोर्स ने की बमबारी

दुनिया

गाजा शहर
इजरायल डिफेंस फोर्स लगातार हमास के खिलाफ गाजा पट्टी पर बमबारी कर रही है। इजरायली वायुसेना ने ताजा अपडेट देते हुए बताया कि उनके फइटर्स जेट ने गाजा में एक इस्लामिक यूनिवर्सिटी पर बुधवार को बमबारी की है। इजरायली एयरफोर्स के मुताबिक, इस यूनिवर्सिटी में हमास के आतंकी ट्रेनिंग लेते थे। यहां पर हमास के इंजीनियरों को ट्रेनिंग दी जाती थी। इजरायली वायुसेना ने आगे बताया कि इस यूनिवर्सिटी में इंजीनियर ट्रेनिंग लेने के बाद हमास के लिए हथियार बनाते थे

यूनिवर्सिटी की कई इमारत नष्ट
यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी, अहमद ओराबी ने समाचार एजेंसी एएफपी को जानकारी दी कि, इजरायली सेना द्वारा किए गए हवाई हमलों में इस्लामिक विश्वविद्यालय की कुछ इमारतें पूरी तरह नष्ट हो चुकीं हैं। बमबारी के बाद यूनिवर्सिटी में आग लग गई और सड़कों पर मलबे फैल गए। एएफपी संवाददाता ने बताया कि इमारत ढहने से आसमान में धूल के घने बादल छा गए।

गाजा में 900 से लोगों की मौत
बता दें कि 23 लाख की आबादी वाले गाजा पट्टी में इजरायल की वायु सेना लगातार बमबारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, गाजा में अभी तक 900 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,600 घायल हुए हैं। मरने वालों में 260 बच्चे और 230 महिलाएं शामिल हैं। इजरायल ने गाजा को पूरी तरह घेर रखा गाजा में भोजन, पानी, ईंधन और जरूरी समानों की सप्लाई भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। वहीं, इजरायली सैनिक हमास के आतंकियों की तलाशी के लिए छापेमारी कर रही हैं। हमास के हमले में इजरायल के लगभग 1 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है, वहीं आतंकियों ने कई इजरायली नागरिकों का अपहरण भी कर लिया है। मरने वालों में 156 सैन्यकर्मी भी हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry