मंडला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने आज यहां मंडला जिले में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश की, राज्य की, आपके जिले की संपत्ति आपके हाथ में हो। यही कांग्रेस पार्टी की परंपरा और सिद्धांत रहा है।
रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने लोगों को याद कराया कि इंदिरा गांधी जी ने ही उनको पट्टे दिलवाए थे। उन्होंने कहा ये पट्टे इस भावना से दिलवाए थे कि ये आपकी जमीन है, आपका सम्मान है। आपके लिए वन अधिकार कानून लाया गया, ताकि वन पर सबसे पहला अधिकार आपका रहे। यही आपकी और मनुष्यता की मूल संस्कृति रही है।
प्रियंका के भाजापा पर लूट के आरोप
जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजापा पर लूट के आरोप लगाते हुए कहा कि लोग रोजगार के लिए राज्य छोड़ रहे हैं और वो यहां आपके लिए रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रहे हैं। भाजपा 18 साल से सत्ता में है, लेकिन रोजगार के अवसर नहीं मिले हैं। वे केवल लूट में व्यस्त हैं, और हर जगह घोटाले हैं। वे चुनाव के समय अप्रासंगिक विषयों को लाते हैं जो लोगों के लिए भावनात्मक हैं।
कांग्रेस की गारंटी
आप सोच समझकर वोट डालिए। इससे आपके पांच साल का भविष्य तय होने वाला है। 15 महीने में कमलनाथ ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ, 12 हजार बर्तन बैंक, ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किया। कांग्रेस कुछ गारंटी लाई है। हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। 100 यूनिट बिजली मुफ्त, 200 यूनिट बिजली बिल हाफ, पुरानी पेंशन लागू होगी। गैस सिलेंडर 500 में मिलेगा। 1500 रुपये महिलाओं को खाते में दिए जाएंगे। 5 हॉर्स पॉवर की बिजली किसानों को मुफ्त मिलेगी। जाति जनगणना हम मध्यप्रदेश में करेंगे। जहां भी 50 फीसदी से ज्यादा आदिवासी हैं, वहां छटवीं अनुसूची डाली जाएगी। बैकलॉग पदों पर तत्काल भर्ती होगी। पीएम आवास योजना की धनराशि अलग-अलग मिलती है। पीएम आवास योजना की धनराशि शहर और गांव में बराबर मिलेगी। बच्चों की शिक्षा पहली से 12वीं तक स्कूल की शिक्षा नि:शुल्क होगी। पढ़ो और पढ़ाओ योजना इसका नाम होगा। कांग्रेस सरकार की पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत कक्षा एक से कक्षा 8वीं तक 500 रुपये हर महीने, 9वीं से 10वीं तक एक हजार रुपये हर महीने दिए जाएंगे। 11वीं से 12वीं तक हर बच्चे को 15सौ रुपये हर महीने दिए जाएंगे।
प्रियंका गांधी ने कमलनाथ को डांटा
पढ़ो और पढ़ाओ योजना पर बोलते समय गलती होने पर प्रियंका गांधी ने कमलनाथ को मंच पर डांटा। जब योजना की घोषणा करने के लिए कमलनाथ ने प्रियंका को पर्ची दी, तो प्रियंका ने हर महीने की जगह हर साल लिखा होने पर उन्हें जांच करने कहा और बोली कि वहीं मैं सोच रही हूं कि 500 रुपये साल क्यों लिखा है।
पिछला जनादेश, धनादेश के बल पर बदल दिया। आपने साढ़े तीन साल में इनकी नियत देख ली है। जो पार्टी घोषणा कर रही है उनका रिकॉर्ड देखो। मेरा मानना है कि जनता से ज्यादा किसी में विवेक नहीं है। कोई कुछ भी कहे आप सच्चाई को पहचानते हैं। मेरी दादी को आप याद करते हैं क्योंकि आपने सही नियत को पहचाना। आपने उन्हें आगे बढ़ाया उन्होंने आपको आगे बढ़ाया। मैं आपसे वोट नहीं जागरुकता मांगती हूं। जिस दिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी उस दिन से सही काम शुरू होगा। जो घोषणाएं की हैं उसका रिकॉर्ड देखिए। हमने दूसरे राज्यों में कर के दिखाया है। कांग्रेस को जिताइए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

