प्रियंका बोली कांग्रेस सत्ता में आई तो, स्कूली बच्चों को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

राजनीती

मंडला
मध्यप्रदेश
चुनाव में कांग्रेस ने बड़ा दांव चला है। मंडला में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने लोगों से वादा किया है कि हम सारी घोषणाएं को पूरा करेंगे। आदिवासियों से उन्होंने वादा किया है कि छत्तीसगढ़ की तरह हम एमपी में भी तेंदुपत्ता संग्राहकों को 4000 हजार रुपए प्रति बोरा देंगे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने एक गेम चेंजर घोषणा की है, इसका नाम पढ़ो और पढ़ाओ योजना है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 500 से 1500 रुपए तक की राशि दी जाएगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को हमारी सरकार हर महीने 500 रुपए देगी। इसके साथ ही आठवीं से 10वीं तक के बच्चों को हर महीने 1000 रुपए देगी। साथ ही 11वीं से 12वीं तक के बच्चों को हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। हालांकि संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने इसे हर साल पढ़ दिया था। बाद में सुधार करवाया गया कि यह हर महीने की राशि है। कांग्रेस ने पहली बार यह घोषणा की है।

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो मकान बनेंगे, उसके शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की राशि एक जैसी होगी। प्रियंका गांधी ने मंडला में तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। साथ ही गैस सिलेंडर को लेकर कहा कि बीजेपी की तरह हम सिर्फ महिलाओं को नहीं है। हर परिवार को 500 सौ रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि आप देख लीजिए, जिन राज्यों में हमारी सरकार है, वहां मिल रहा है कि नहीं।

गौरतलब है कि एमपी में चुनाव आचार संहिता की घोषणा से पहले कांग्रेस ने कहा था कि हम नारी शक्ति सम्मान के जरिए महिलाओं को हर महीने 15000 रुपए देंगे। लाड़ली बहना के जरिए बीजेपी ने पहले ही इस पर कब्जा जमा लिए है। वह महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दे रही है। साथ ही एमपी में बीजेपी की सरकार की तरफ से लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना की लाभर्थियों को 450 रुपए में गैसे सिलेंडर मिल रहे हैं। कांग्रेस ने पढ़ो पढ़ाओ योजना लाकर एक बड़ा दांव चला है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry