प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गाय की सेवा पर किया बड़ा वादा

राजनीती

उज्जैन
 मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों की ओर से वादे किए जाने लगे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 'गाय' पर दांव लगाते हुए छत्तीसगढ़ वाला पांस 'चुनावी बिसात' पर फेंक दिया है। उज्जैन में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ा वादा कर दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो वे छत्तीसगढ़ सरकार की तर्ज पर 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदेंगे।

'गौ माता बचाओ' के समापन पर दिग्विजय ने किया ऐलान
दिग्विजय सिंह ने उज्जैन जिले में कंप्यूटर बाबा की 'गौ माता बचाओ यात्रा' के समापन के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'हमारा उद्देश्य प्रदेश और देश में गायों की सेवा करना था। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ में सरकार 2 रुपये किलो में गाय का गोबर खरीदती है। हम वादा करते हैं कि अगर हमारी सरकार मध्य प्रदेश में सत्ता में आती है, तो हम 3 रुपये किलो की दर से गोबर खरीदें।' उन्होंने इसके साथ ही कहा कि हम गाय के गोबर से खाद बनाकर पूरे प्रदेश में किसानों को देंगे। जैविक खेती हमारा लक्ष्य है।'

छत्तीसगढ़ सरकार 2 रुपये प्रति किलो में खरीद रही गोबर
गोधन न्याय योजना जुलाई 2020 में छत्तीसगढ़ में शुरू की गई थी। 2 रुपये प्रति किलोग्राम पर गोबर खरीदने वाली यह योजना राज्य में बहुत लोकप्रिय हो गई है। योजना के तहत खरीदे गए गोबर का उपयोग जैविक खाद बनाने में किया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार के मुताबिक, जुलाई 2022 तक गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों, ग्रामीणों और गोबर विक्रेताओं को कुल 155 करोड़ 58 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

गाय को लेकर दिग्विजय ने बीजेपी पर साधा निशाना
इस बीच दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने गाय की सेवा नहीं की। उन्होंने कहा कि 'हमें गायों की रक्षा करनी है। यही हमारा उद्देश्य है, क्योंकि गाय हमें दूध, गोमूत्र (गोमूत्र), गोबर देती हैं और हमारा पोषण करती है। आज पूरे देश में गायों की स्थिति बहुत खराब है। मध्य प्रदेश में कुछ लोग (भाजपा वाले) जो हमेशा धर्म के ठेकेदार रहे हैं, उन्होंने गोरक्षा के नाम पर केवल राजनीतिक सौदेबाजी की है, लेकिन गाय की सेवा नहीं की।'

बता दें, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होने हैं। यहां राज्य में एक चरण में चुनाव कराया जाएगा और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry