भोपाल
विगत दिनों चायना के हैंग्ज़हऊ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स, 2022 जेवलीन थ्रो प्रतियोगिता में भारतीय टीम के रजत पदक विजेता टी.टी. नगर स्टेडियम से प्रशिक्षित खिलाड़ी किशोर कुमार जैना ने चायना से वापस आने पर आज अपने प्रशिक्षक के साथ संचालक खेल और युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता से सौजन्य भेंट की। संचालक खेल ने श्री जैना का आभार व्यक्त किया।
विदित है कि श्री किशोर कुमार जैना ने टी. टी. नगर स्टेडियम में ही वर्ष 2018 से 2022 तक जेवलीन थ्रो का प्रशिक्षण लिया था।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

