फिल्म मेरे लिए केवल इंडस्ट्री नहीं, ये मेरे डीएनए में है: महेश बाबू की बेटी सितारा

मनोरंजन

मुंबई

महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा घट्टामनेनी ने पिता की जमकर तारीफ की है। सितारा ने अपने पिता को सिल्वर स्क्रीन का टाइटन कहा है। सितारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें परिवार के बाकी लोग भी साथ दिख रहे हैं।

इस पुरानी फोटो में सितारा मां नम्रता और पिता महेश बाबू के अलावा अपने दिवंगत दादा कृष्णा के साथ पोज देती दिख रही हैं। इस तस्वीर में महेश बाबू का बेटा गौतम भी दिख रहा है, जो अपने पापा के पास खड़ा दिख रहा है। ये सभी कैमरे की तरफ देखकर स्माइल देते दिख रहे हैं।

'ये एक ऐसा शब्द है जो मेरे लिए इंडस्ट्री नहीं बल्कि मेरे डीएनए में है'
सितारा ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, 'सिनेमा- ये एक ऐसा शब्द है जिसकी मेरी लाइफ और मेरे पालन-पोषण में खास अहमियत है। ये मेरे लिए सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं है, ये मेरे डीएनए का हिस्सा है। मेरे पिता सिल्वर स्क्रीन के टाइटन हैं और हमेशा ही मेरे लिए प्रेरणा रहेंगे, ठीक वैसे ही जैसे उनके पिता उनके लिए। मेरे थाथागारू (दादाजी) दुनिया के लिए लेजेंड सुपरस्टार कृष्णा के तौर पर जाने जाते हैं, जिनका हम सबकी जिंदगी पर काफी असर पड़ा। और मुझे इस बात का काफी गर्व है और मैं शुक्रगुजार हूं कि उस लेगसी का हिस्सा हूं जो उन्होंने मेरे पिता, मेरे भाई और मेरे लिए छोड़ रखी है।'

इस पोस्ट पर लोगों ने सितारा के लिखे शब्दों की खूब तारीफ की है
सितारा ने अपने इस पोस्ट में कुछ और बातें कही हैं। उन्होंने आगे लिखा है, 'यहां सिनेमा का जादू आप सभी के लिए है जो मेरे परिवार की सिनेमाई यात्रा को प्यार करते हैं और उनका सपोर्ट करते हैं।' सितारा के इस पोस्ट पर लोगों ने सितारा की खूब तारीफ की है। लोगों ने कहा है- शानदार शब्द लिखे हैं, वहीं किसी ने लिखा- आपकी अपनी मां के बारे में भी लिखना चाहिए था, वो बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस रही हैं। लोगों ने प्यारी और इंस्पायरिंग फैमिली कहकर सितारे के लिखे पोस्ट की जमकर तारीफ की है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry