धौलपुर.
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों ने धौलपुर में राजे परिवार के पूर्वजों द्वारा बनवाए गए नरसिंह भगवान के मंदिर में हवन यज्ञ किया है। हवन यज्ञ में आहुतियां देकर पुजारी और समर्थकों ने वसुंधरा राजे की राजनीतिक कामयाबी की कामना की।
दरअसल, गुरुवार शाम को नरसिंह भगवान के मंदिर में वसुंधरा समर्थक पहुंचे। नरसिंह भगवान मंदिर के पुजारी रविंद्र श्रोती के नेतृत्व धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है। वसुंधरा राजे के कहने पर ही पुजारी और उनके समर्थकों ने ये धार्मिक अनुष्ठान किया गया।
विधि विधान से किए गए हवन यज्ञ में मंत्रों उच्चारण कर समर्थको ने आहुति दी और पूर्व मुख्यमंत्री राजे के कामयाब होने की कामना की गई। पुजारी ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आह्वान पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है। राजस्थान वसुंधरा राजे के नेतृत्व में हमेशा कामयाबी के शिखर पर रहा है। हवन यज्ञ के माध्यम से प्रदेश और देश में अमन चैन, भाईचारे के साथ सुख समृद्धि की कामना की गई है। धार्मिक अनुष्ठान में वसुंधरा समर्थक मौजूद रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

