बुधनी की ट्राइडेंट कंपनी में आयकर का छापा, 60 गाड़ियों में पहुंची टीम

मध्य प्रदेश राज्य

बुधनी
इनकम टैक्स के अधिकारियों  ने मंगलवार सुबह सीहोर जिले के बुधनी में ट्राइडेंट कंपनी में छापा मारा है। कंपनी कैम्पस को जांच के लिए सील किया गया है। करीब 60 गाड़ियों में आईटी की टीम यहां पहुंची है। टीम ने कंपनी के दस्तावेजों को पड़ताल करने के लिए कब्जे में लेना शुरू किया है।

इनकम टैक्स टीम के अफसर 60 गाड़ियों से ट्राइडेंट कंपनी पहुंचे हैं। आयकर की टीम ने कंपनी कैंपस को जांच को सील करने के साथ उसके अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स टीम ने ट्रायडेंट कंपनी के देश भर में स्थित संस्थानों पर छापेमार कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार ट्राइडेंट के बुधनी, लुधियाना, जालंधर सहित सभी इंडस्ट्री में एक साथ छापा मारा है।

इनकम टैक्स की टीम कंपनी के दस्तावेजों की पड़ताल करने में जुटी है। सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में स्थित ट्राईडेंट कंपनी का 75 प्रतिशत प्रोडक्ट्स विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की इस बड़ी कार्रवाई में स्थानीय पुलिस को  शामिल नहीं किया गया। टीम के साथ CISF के 50 से अधिक जवान भी है, जिन्होंने कंपनी परिसर को सील कर दिया है।

ट्राइडेंट कंपनी में बनाए जाने वाले 75% प्रोडक्ट्स विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। विभाग की टीम ने कंपनी को पूरी तरह से सील कर दिया है। अभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। सभी तरह के लेन देन और कंपनी द्वारा एक्सपोर्ट किए जाने वाले सामान का ब्योरा निकाला जा रहा है। अभी टीम द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। ये बात सामने आई है कि करीब 75 प्रतिशत सामान कंपनी द्वारा विदेश में भेजा जाता है। जल्द ही इस मामले में कई खुलासे होने वाले हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry