राजस्थान में अंधड़-बारिश के साथ ओले गिरे

राज्य

जैसलमेर.

राजस्थान में मौमस में बदलाव आया है। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौरा चला है। पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं ओले तो कहीं पर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।  सीकर, बीकानेर, जैसलमेर, नीमराणा और जोधपुर में बारिश हुई है। अलवर के नीमराणा में बारिश के साथ ओले भी गिरे है। तेज अंधड़ के दौरान कई जगहों पर अफरातफरी जैसा माहौल रहा। मौमस विभाग के अनुसार 18 अक्टूबर से तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। किसानों का कहना है कि हल्की बारिश भी फसल के लिए फायेमंद रहेगी।
 

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर, नागौर अलवर, श्रीगंगानगर जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज अंधड़ होने का अनुमान लगाया गया है। इसी के साथ इन इलाकों में अपेक्षित हवा की गति 20-30Kmph होने की संभावना है। जबकि 18 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने का भी अनुमान लगाया गया है। साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

तेज हवाएं चलने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कुछ हिस्सों में बारिश होने की पूरी संभावना है। राजस्थान में आज मंगलवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने का अनुमान लगाया गया है। जिसके बाद प्रदेश में तापमान में गिरावट होना शुरू हो जाएगी। अधिकांश इलाकों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके चलते मौसम में ठंडक का अहसास शुरू हो जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry