भोपाल.
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को बार-बार प्रदेश के भविष्य का चुनाव बता रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस बयान पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव को प्रदेश के भविष्य का नहीं, बल्कि नकुलनाथ (कमलनाथ के बेटे) और जयवर्धन सिंह (दिग्विजय सिंह के बेटे) के भविष्य का चुनाव बना दिया है।
चौहान ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कमलनाथ बार-बार कह रहे हैं कि ये प्रदेश के भविष्य का चुनाव है, जबकि कांग्रेस ने यह चुनाव नकुलनाथ और जयवर्धन के भविष्य का चुनाव बना दिया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कमलनाथ को टिकट बांटने की फ्रेंचाइजी दे दी। फ्रेंचाइजी लेकर अब कमलनाथ किसी की नहीं सुन रहे। वे अपने बेटे नकुलनाथ को और दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह को स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के लिए दिल्ली का सर्वे कोई मायने नहीं रख रहा, दिल्ली की उन्हें सुनना नहीं है। वे 'इंडिया' गठबंधन को भी अपमानित कर रहे हैं। सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी, कमलनाथ किसी की नहीं सुन रहे। वे तो सिर्फ अपनों को स्थापित करने के काम में लगे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

