17 पुलिस अफसर और जवानों को शनिवार को श्रद्धाजंलि दी गई

मध्य प्रदेश राज्य

 

भोपाल

प्रदेश में पिछले एक साल में शहीद हुए 17 पुलिस अफसर और जवानों को शनिवार को श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि अपने कर्तव्य निभाते हुए प्राणों को बलिदान देने वाले पुलिस अफसर और जवानों के साथ पूरा प्रदेश है।

हम सभी इनके परिवार का ध्यान रखेंगे, इनके सुख दुख में शामिल रहेंगे। लाल परेड मैदान पर शहीद स्मारक पर आयोजित पुलिस स्मृति परेड दिवस पर सलामी दी गई। आयोजन में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस सहित डीजीपी सुधीर सक्सेना और पुलिस के आला अफसर मौजूद थे।  कर्तव्यवेदी पर शहीद होने वाले पुलिस अफसरों और जवानों को हर साल 21 अक्टूबर को याद किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस परेड आयोजित कर इन शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई।  कार्यक्रम में शहीदों के परिजन भी शामिल हुए। परिजनों से पुलिस के आला अफसर बातचीत कर उनकी परेशानी को साझा किया।

ये हुए थे शहीद
कार्यवाहक निरीक्षक राजाराम वास्कले, उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह गुर्जर, कन्हैयालाल भालसे, जसवंत कुमार तेकाम, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रामजस शर्मा, कन्हैयालाल वास्कले, प्रधान आरक्षक छोटेलाल बघेल,चंपालाल सिलाले, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक भानु  प्रताप भदौरिया, राधेश्याम सिरसाठे, सुरेंद्र सिंह गौड, उपेंद्र सिंह दांगी, आरक्षक ट्रेड पंकज मिश्रा, रामप्रसाद, जगदीश हाड़ा, गजानन अटवाड़े, खुमान भिलाला और रविकांत सविता पिछले एक साल में ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry