बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है

मनोरंजन

मुंबई

नवरात्रि अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। दो दिन में दशहरा आ जाएगा। लेकिन उसके पहले सभी दुर्गा पूजा धूमधाम से मना रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और काजोल के परिवार की तरफ से हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है। जहां एक से एक नामी हस्तियां पहुंच रही हैं। बीते दिन इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के अलावा, कियारा आडवाणी, हेमा मालिनी, ईशा देओल, मधु चोपड़ा, राखी सावंत नजर आए थे। वहीं, अब जया बच्चन भी पहुंची हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

जया बच्चन और पराराजी का रिश्ता तो आपको पता ही है कि कैसा है। वह उनको पोज देने में ही भड़क जाती हैं। मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। वह हंसती-खिलखिलाती नजर आईं। वह जब काजोल के परिवार द्वारा स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची तो वहां उन्होंने देब मुखर्जी के साथ पोज दिया। इस दौरान दोनों कोई बात कर रहे थे, जिसके बाद उनकी हंसी छूट गई। ये देख हर कोई हैरान रह गया।

खुलकर हंसी जया बच्चन
जया बच्चन को कभी पब्लिक स्पेस में यूं हंसते नहीं देखा गया है। लोगों के लिए ये मोमेंट बहुत ही शॉकिंग होता है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा भी, 'मैंने कभी इन्हें इतना हंसते नहीं देखा।' एक ने कहा, 'हे भगवान, ये हंस रही हैं। मुझे तो भरोसा ही नहीं हो रहा।' वहीं, कुछ ने देव मुखर्जी के बारे में पूछा कि आखिर ये अंकल हैं कौन। वहीं कुछ ने माता के आगे जूते-चप्पल पहनकर जाने पर भी एक्टर्स को खरी-खोटी सुनाई।

तनुजा मुखर्जी के साथ जया बच्चन
वहीं, एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह काजोल के साथ कुछ बातें कर रही थीं और दोनों मुंह भी बिचका रही थीं। फिर एक्ट्रेस की मां तनुजा मुखर्जी, बहन तनीषा मुखर्जी, बेटे युग के साथ जया बच्चन ने एक ग्रुप फोटो सेशन करवाया। इस वीडियो को देख फैन्स ने जमकर तारीफ की। लोगों को 'कभी खुशी कभी गम' की भी यादें ताजा हो गईं। लोगों ने कहा सास और बहु फिर साथ आ गईं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry