बीजापुर में कांग्रेस को लगा चुनावी झटका

छत्तीसगढ़ रायपुर

बीजापुर.

जिले के भैरमगढ़ ब्लाक से कांग्रेस को झटका लगा है। पातरपारा से एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए
हैं। भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रत्याशी ने गमछा पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। बुधवार को यहां भाजपा कार्यालय अटल सदन में भैरमगढ़ ब्लाक के ग्राम पातरपारा के 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी की कार्यशैली से नाराज होकर और भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने पर प्रत्याशी महेश गागड़ा ने सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें पार्टी में प्रवेश कराया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry