मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली में मिली लाश

राज्य

नई दिल्ली.

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के पास महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। हत्या करने के बाद लाश को वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। महिला की पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया गया है। गुरुवार देर शाम करीब साढ़े 9 बजे पुलिस को जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया।

लेकिन चेहरा कुचल दिए जाने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या वहीं की गई या कहीं और से लाकर लाश को फेंका गया। शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की उम्र करीब 35-40 साल है और उसने  लाल रंग का सूट पहन रखा था। मेट्रो स्टेशन के पास इस तरह लाश मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry