फातिमा ने प्यार में किया बॉर्डर पार, पर सचिन जैसा ‘हिम्मती’ नहीं निकला प्रेमी

देश

अगरतला
पाकिस्तान की सीमा हैदर की तरह बॉर्डर पार से एक और महिला अपने प्यार की तलाश में भारत चली आई। हालांकि बांग्लादेशी महिला का प्रेमी सीमा के प्रेमी सचिन जैसा हिम्मती नहीं निकला। पुलिस ने दोनों की मौजूदगी की खबर पाकर जब छापा मारा तो प्रेमी वहां से भाग निकला। पुलिस ने बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। नूर फातिमला नाम की यह महिला बांग्लादेश से आई थी और गैरकानूनी ढंग से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करके उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर जिले में पहुंच गई। यहां पर वह प्रेमी नूर जलाल से शादी का इदादा लेकर आई थी। बता दें कि कुछ वक्त पहले पाकिस्तान से सीमा हैदर नाम की महिला अपने बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन के पास दिल्ली आ गई थी। इसके बाद से इस तरह की घटनाएं काफी ज्यादा देखने को मिल रही हैं।

दोनों हैं शादीशुदा
जानकारी के मुताबिक 34 वर्षीय नूर जलाल धर्मनगर सबडिवीजन का रहने वाला है और शादीशुदा है। नूर आयुर्वेद की प्रैक्टिस करता है और इसी सिलसिले में अक्सर बांग्लादेश के मौलवी बाजार जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात 24 साल की फातिमा नुसरत नाम की महिला से हुई। फातिमा भी शादीशुदा है। नूर और फातिमा की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो दोनों के बीच प्यार हो गया। 15 दिन पहले फातिमा शादी का इरादा लेकर गैरकानूनी ढंग से धर्मनगर पहुंच गई।

न्यायिक हिरासत में भेजी गई महिला
धर्मनगर के पुलिस अधिकारी देबाशीष साहा के मुताबिक नूर और फातिमा दोनों फूलबरी में ही रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि हाल ही में हमें जानकारी मिली थी कि इलाके में बांग्लादेशी महिला ठहरी हुई है। हमने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद फातिमा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, नूर जलाल वहां से भागने में कामयाब रहा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry