कांग्रेस को रामलला से तकलीफ उसे सिर्फ बाबर दिखता है: वीडी

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार सुबह की पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस का मूल चरित्र भगवान राम और हिंदुत्व के खिलाफ उतागर हुआ है। राम मंदिर के लगे होर्डिंग्स को लेकर निर्वाचन आयोग में कांग्रेस ने शिकायत की है। कांग्रेस को राम मंदिर के निर्माण से पीड़ा है।

कांग्रेस को राम मंदिर के लोकार्पण में रामलला विराजेंगे उससे दर्द है। कांग्रेस के लोग चुनावी राम भक्त बन गए हैं। यह सब सोनिया गांधी के इशारे पर किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को केवल बाबर ही दिखाई देता है। भारत 22 जनवरी 2024 को एक नया इतिहास बनाएगा। चुनाव आएंगे-जाएंगे और राजनीति होती रहेगी, लेकिन कांग्रेस को करोड़ा राम भक्तों का अपमान करने का अधिकार नहीं है। प्रियंका गांधी को बताना होगा कि राम मंदिर के होर्डिंग्स से कांग्रेस को क्यों दर्द है।  गौरतलब है कि भोपाल-इंदौर सहित प्रदेश के कई शहरों में भाजपा की तरफ से राम मंदिर के होर्डिंग्स लगाए गए हैं। भाजपा का आरोप है कि इन होर्डिंग्स को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। इसके बाद से ही इस मुद्दे पर सिसायत तेज हो गई है।

मध्य प्रदेश आ रही प्रियंका गांधी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूछा है कि उन्हें भगवान राम से और उनके मंदिर से क्या तकलीफ है बताएं। सीएम ने कहा कि आज फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान सज रही है, फिर प्रियंका जी आ रही हैं। कांग्रेस ने शिकायत की है चुनाव आयोग को कि भगवान राम के मंदिर के फोटो होडिंग लगाए जा रहे हैं। वह निकाले जाए, महाकाल के चित्र लगे हैं, वह निकाले जाए। चौहान ने कहा कि राम तो रोम रोम में बसे हैं, कभी आप राम को काल्पनिक बताते थे। भगवान श्री राम को जो करोड़ों करोड़ लोगों के आराध्य है। भगवान राम के बिना इस देश का काम नहीं हो सकता। कभी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। अब तो तारीख पता है 22 जनवरी अब भव्य और दिव्य राम मंदिर बनकर तैयार है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry