कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ पहले ही दिन गिरी औंधे मुंह

मनोरंजन

मुंबई

कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' को लेकर लोगों के बीच काफी बज देखने को मिल है। वहीं अब  'तेजस' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में कंगना रनौत ने भारतीय एयरफोर्स पायलट का दमदार रोल प्ले किया है। इस फिल्म का कंगना ने जमकर प्रमोशन भी किया था। यहां तक की फिल्म 'तेजस' के टीजर और ट्रेलर ने तो सोशल मीडिया पर कुछ डायलॉग्स की वजह से काफी लाइमलाइट भी बटोरी है। फिल्म 'तेजस' के पहले दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है। ओपनिंग डे पर कंगना की 'तेजस' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही धीमी शुरुआत की है और इसकी वजह है कि लोगों को फिल्म की कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आई है।  यहां देखें कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन…

तेजस का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गया है, फिल्म ने उम्मीद से बहुत कम कमाई की है। कंगना की एक्टिंग में देशभक्ति लोगों के दिलों को नहीं छु पाई, जिसकी वजह से फिल्म देखते-देखते आपको भी नींद आने लगेगी। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'तेजस' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को एडवांस बुकिंग में भी कुछ खास फायदा नहीं मिला था। उम्मीद की जा रही थी की फिल्म ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

तेजस का नहीं दिखा कमाल
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' को भारत की पहली एयर एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। सर्वेश मेवार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये के लगभग है। इस हिसाब से फिल्म का पहले दिन की कमाई कुछ खास नहीं रही है। क्या आने वाले दिनों में कंगना रनौत की फिल्म धमाकेदार बिजनेस कर पाएगी। एक्ट्रेस ने अपनी इस फिल्म का प्रमोशन टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में भी करने पहुंची थीं। हालांकि फिल्म से वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही है।

तेजस के बारे में
कंगना रनौत के साथ फिल्म 'तेजस' में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, आशीष विद्यार्थी और विशाख नायर लीड रोल प्ले करते नजर आए हैं। 'तेजस' से पहले कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' और 'चंद्रमुखी 2' भी रिलीज हो चुकी है, लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry