भोपाल
कांग्रेस ने अपने चालीस स्टार प्रचारकों को सूची जारी कर दी है। इस सूची में उन्हें भी शामिल किया गया है जो टिकट की दावेदारी कर रहे थे और पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए इसमें उन्हें जगह दी गई है। वहीं ऐसे नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है जो स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। छत्तीगसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के साथ ही राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट भी प्रदेश में स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।
इन्हें नहीं मिला था टिकट
स्टार प्रचारकों में उन्हें भी शामिल किया गया है, जिन्हें टिकट नहीं मिला है। इसमें उदयपुरा सीट से दावेदारी कर रहे संजय मसानी, कुरवाई सीट से दावेदारी कर रहे प्रदीप अहिरवार, सुरखी से दावेदारी कर रहे गुड्डू राजा बुंदेला को इसमें जगह मिली है।
सभी सांसद शामिल
स्टार प्रचारकों में कांग्रेस ने अपने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को शामिल किया है। लोकसभा के एक मात्र सांसद नकुलनाथ के अलावा राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा और राजमणि पटेल को इसमें शामिल किया है।
ये है स्टार प्रचारक
मल्लिकाअर्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, जितेंद्र सिंह, कमलनाथ, डॉ. गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सुखविंदर सिंह सुक्खु, दीपक बावरिया, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, ओमकार मरकाम, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणी पटेल, सचिन पायलट, नकुलनाथ, मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, आरिफ मसूद, शेख अलीम, संजय मसानी, सुनील केदार, अशोक सिंह, राधेलाल बघेल, महेंद्र पटेल, जीवन पटेल, प्रदीप अहिरवार, गुड्डू राजा बुंदेला और अभय दुबे को कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है।
ये लड़ रहे चुनाव
स्टार प्रचारकों में चुनाव लड़ने वालों को भी जगह दी गई है। कमलनाथ के अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम, अजय सिंह, जीतू पटवारी, आरिफ मसूद चुनाव लड़ रहे हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

