मुंगेली में डॉक्टरों की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत

छत्तीसगढ़ रायपुर

मुंगेली.

जिले में स्थित लोरमी के एक निजी अस्पताल आन्या में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां ऑपरेशन के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है। मृतका का नाम 23 वर्षीय शारदा राजपूत बताया जा रहा है। मृतका के पति दुर्गेश राजपूत और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के लापरवाह स्टाफ ने स्त्री रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के डॉक्टर की अनुपस्थिति में ही शारदा का ऑपरेशन कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। परिजनों ने बताया कि 50 बिस्तर अस्पताल से गर्भवती को गुरुवार देर रात लेकर परिजन लोरमी के आन्या अस्पताल पहुंचे थे यहां बिना गायनी और एनेस्थीसिया के बगैर ही डॉक्टरों ने गर्भवती का ऑपरेशन कर दिया।

वहीं निजी अस्पताल आन्या को लेकर परिजनों का यह भी आरोप है कि मृतका का ऑपरेशन के बाद तक एनेस्थीसिया नहीं लगाया गया था, जिसके चलते अधिक ब्लड निकल जाने के कारण उनकी मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आन्या अस्पताल का पंजीयन रजिस्ट्रेशन नहीं है बावजूद इसके फर्जी तरीके से अस्पताल का संचालन बिना अनुमति के किया जा रहा है। जहां नर्सिंग होम एक्ट का खुलेआम उल्लंघन भी किया जा रहा है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम पार्वती पटेल, बीएमओ डॉ. जीएस दाऊ और एसडीओपी माधुरी दीक्षित पुलिस स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंची और कार्रवाई में जुट गई हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry