कन्नौज.
मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गरीब जनता को लूटकर साम्राज्य खड़ा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा। भोलानाथ धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भाग लिया। स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि सपा ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थीं।
कांग्रेस ने रामलला के निर्माण में कई बार बाधाएं पैदा की। इसके बाद भी भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। प्रदेश में गरीब जनता की कमाई लूटकर अकूत संपदा बनाने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। इस दौरान तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

