भूपेश बघेल बोले – ईवीएम में नोटा का विकल्प ही नहीं होना चाहिए, चुनाव परिणाम पर पड़ता है असर

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बस्तर दौरे पर हैं. वे यहां फरसगांव और भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा ले रहे हैं. इस सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए. वहीं बस्तर रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ईवीएम में नोटा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, नोटा के विकल्प पर निर्वाचन आयोग को विचार करना चाहिए. कई बार जीत हार से अधिक मत नोटा को मिल जाता है. इससे चुनाव परिणाम पर असर पड़ता है. ईवीएम में नोटा का विकल्प ही नहीं होना चाहिए।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry