मुख्यमंत्री बघेल ने पाटन सीट से भरा नामांकन, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ रायपुर

पाटन

 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपनी पारंपरिक सीट पाटन से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम भूपेश बघेल के नामांकन दाखिल करने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उनके साथ थे।

ज्ञात हो कि दुर्ग जिले का पाटन, ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है। इस विधानसभा क्षेत्र की सीमा राजधानी रायपुर से लग हुई है।

भूपेश बघेल ने इस सीट से पांच बार 1993, 1998, 2003, 2013 और 2018 में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक चुने जा चुके हैं। साल 2008 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के विजय बघेल से विधानसभा चुनाव हार गए थे। विजय बघेल भूपेश बघेल के भतीजे हैं।

इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर विजय बघेल को मैदान में उतारा है। विजय बघेल दुर्ग से लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। दोनों कुर्मी समाज के बड़े नेता से हैं। छत्तीसगढ़ में कुर्मी समाज पिछड़ा वर्ग समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रभावशाली वर्ग है, जिसकी इस पाटन क्षेत्र में बड़ी आबादी है।

सीएम बघेल ने नामांकन दाखिल करने के बाद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और नामांकन के दौरान की कुछ तस्वीरें भी साझा की। इन तस्वीरों में उनके साथ पार्टी के कई नेता नजर आ रहे हैं।

दो चरणों में होगा चुनाव

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, वहीं दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होगा। दोनों चरणों का परिणाम 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा। 

पत्नी ने तिलक लगाकर भेजा

नामांकन दाखिल करने जाने से पहले, बघेल ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उनकी पत्नी भिलाई स्थित अपने आवास पर उनके माथे पर 'तिलक' लगाती नजर आ रही हैं।

पांच बार भर चुके हैं नामांकन

बता दें कि पाटन एक ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र है, जो रायपुर के साथ सीमा से सटा हुआ है। बघेल इस सीट से पांच बार 1993, 1998, 2003, 2013 और 2018 में चुने गए हैं। 2008 में, वह भाजपा के विजय बघेल से विधानसभा चुनाव हार गए थे। राज्य में विपक्षी भाजपा ने इस विधानसभा सीट पर विजय बघेल को मैदान में उतारा है, जो वर्तमान में दुर्ग से लोकसभा सदस्य हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry