धौलपुर : परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल

राज्य

धौलपुर.

जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुरा गांव में चारागाह की भूमि पर फसल उगाने को लेकर एक ही परिवार दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों के परिजनों ने बताया कि खेत की जुताई का काम चल रहा था। इस दौरान एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर हमला किया। हमले में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

खेत विवाद में हुए खूनी संघर्ष की घटना में गुलाब सिंह पक्ष के गुलाब सिंह पुत्र शिवलाल, भगवान दास पुत्र देवीसिंह,सुनीता पत्नी भगवान दास, केदार पुत्र रामेश्वर, हरीराम पुत्र गुलाब, रामसखी पत्नी भूरा, गुड्डी पत्नी रामनिवास घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों में ठाकुरदास पुत्र जोरावर,विस्सू पुत्र तिलुआ, जोरावर पुत्र रामदयाल, नरेश पुत्र जोरावर ,मेघसिंह पुत्र तिलुआ, सुमन पुत्री विस्सू, सुनीता पत्नी ओमवीर, मलोदा पुत्री जोरावर घायल हुए है।

सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना को लेकर कंचनपुर थाना अधिकारी योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में पहुंच दोनों पक्षों के घायलों को कंचनपुर सीएचसी और बाड़ी सामान्य अस्पताल भर्ती कराया है। झगड़े को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसमें दोनों पक्षों के बीच दुर्वास बालाजी मंदिर के पास स्थित चारागाह की भूमि को लेकर विवाद है। ऐसे में खेती को लेकर दोनों पक्षो में झगड़ा हुआ है।

घायलों का उपचार जारी
थाना प्रभारी ने बताया कुछ दिन पूर्व एक पक्ष ने कलेक्टर के यहां शिकायत की थी। जिसकी शनिवार को ही पटवारी द्वारा पैमाइश की गई। भूमि चारागाह है जिस पर कब्जे को लेकर झगड़ा हुआ है। फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry