घर के सामने खेल रही बच्ची को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर

राज्य

धौलपुर.

जिले के बाड़ी शहर के धनोरा रोड पर रविवार देर शाम बजरी माफिया ने ट्रैक्टर से घर के सामने खेल रही 4 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने टैक्टर चालक बजरी माफिया को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। सूचाना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बजरी माफिया और बच्ची को बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत चलते आरोपी को प्राथमिक उपचार के बादा जिला अस्पताल रेफर किया है।

जानकारी के अनुसार बाड़ी शहर के धनोरा सड़क मार्ग पर 4 साल की बच्ची बालिका मोहिनी पुत्री राम लखन खटीक घर के सामने सड़क पर खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी बजरी माफिया धर्म सिंह निवासी खिडोरा की जमकर पिटाई कर दी।

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को लोगों से चंगुल से मुक्त कराकर बाड़ी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोट आने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर, बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। चालक धर्म सिंह को मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry