रायपुर में कांग्रेस के 7 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन; सीएम भूपेश ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को कांग्रेस  प्रत्याशियों ने प्रदेश सहित रायपुर में भी नामांकन दाखिल किया। रायपुर जिले की 7 विधानसभी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म भरे। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्टोरेट परिसर तक कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए।

नामांकन दाखिल करने वालों में रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा, रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा, रायपुर दक्षिण से महंत रामसुंदर दास, रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, धरसीवा से छाया वर्मा, अभनपुर से धनेंद्र साहू शामिल रहे। विधायक विकास उपाध्याय अपनी पत्नी के साथ गुढ़ियारी मंगलम भवन से नामांकन फार्म भरने पहुंचे। पंकज शर्मा ने अपने समर्थकों के अपने घर बांसटाल से रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचे। सभी प्रत्याशियों ने सीएम भूपेश बघेल के साथ कलेक्ट्रेट में जाकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि लोगों को पता है कि बीजेपी वह सब नहीं करेगी जो कांग्रेस ने किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लोगों को केवल कांग्रेस पर भरोसा है।

मैंने 30 साल तक तपस्या की है, तब मिला टिकट:  पंकज शर्मा
रायपुर ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज शर्मा ने कहा कि मैंने 30 साल तक तपस्या की है। 30 साल से कांग्रेस का कार्यकर्ता रहा हूं। इसलिए मुझे कांग्रेस ने टिकट दी है। साल 1993 में जब मैंने राजनीति में कदम रखा। अपने पिता सत्यनारायण शर्मा से राजनीति की  बारिकियां सीखी। पार्टी की रीति-नीति के साथ लोगों का काम करना सीखा। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry