अशोक गहलोत को चुनौती देंगे महेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा ने 58 उम्मीदवारों वाली तीसरी सूची की जारी

राज्य

जयपुर
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों वाली तीसरी सूची जारी की। सूची के मुताबिक, भाजपा ने 58 उम्मीदवारों की घोषणा की।

सात महिलाओं पर लगाया दांव
भाजपा ने इस सूची में सात महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। भाजपा ने कोलायत से पूनम कंवर भाटी, सादुलपुर से सुमित्रा पूनिया, कामां से नौक्षम चौधरी, भोपालगढ़ से कंसा मेघवाल, केशवरायपाटन से चंद्रकांता मेघवाल, लाडपुरा से कल्पना देवी और बारा अटरू से सारिक चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाजपा ने गहलोत के सामने किसे उतारा?
भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ सरदारपुरा सीट से महेंद्र सिंह राठौड़ पर दांव लगाया है। वहीं, कांग्रेस नेता सचिन पायलट के खिलाफ टोंक से अजीत सिंह मेहता को प्रत्याशी बनाया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry