जयपुर
राजस्थान में बीजेपी ने छात्रनेता उपेन यादव को शाहपुरा से प्रत्याशी बनाया है। जबकि कांग्रेस ने मनीष यादव को टिकट दिया है। बीजेपी ने 15 नामों की आज जो सूची जारी की है, उससे वसुंधरा कैंप को तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का टिकट काट दिया है। जबकि हनुमान गढ़ से पूर्व मंत्री रामप्रताप को भी टिकट नहीं दिया गया है। कोलायत से वसुंधरा राजे समर्थक देवी सिंह भाटी की पुत्रवधु का काट दिया है। भाजपा ने तीन सीटों पर अभी उम्मीदवार नहीं उतारे है।बाड़ी, पचपदरा और बाड़मेर से भाजपा ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए है। 15 उम्मीदवारों की सूची में दो प्रत्याशी बदले है।
उपेन यादव ने उठाया पेपर लीक का मामला
राजस्थान बेरोजगार महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने पूरे पांच साल गहलोत सरकार को हिलाए रखा था। पेपर लीक का मामला हो या फि नई भर्तियों से जुड़ा मसला। उपेन यादव ने सड़क पर संघर्ष किया। सियासी जानकारों का कहना है कि बीजेपी ने उपेन यादव पर दांव खेलकर कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है। उपेन यादप के हर विधानसभा क्षेत्र में जानकार है। रीट पेपर लीक मामले को जोर से शोर से उछाला गया था। परिणाम यह हुआ कि गहलोत सरकार को एंटी चीटिंग बिल विधानसभा से पास करवाना पड़ा था। उपेन यादव के सामने कांग्रेस के मनीष यादव है। वह लगातार दो चुनाव हार चुके हैं। इस बार निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल का टिकट काटा गया है।
बीजेपी ने जारी की 15 नामों की पांचवी सूची
राजस्थान के लिए बीजेपी ने जारी की 15 नामों की पांचवी सूची जारी कर दी है। शाहपुरा में छात्र नेता उपेन यादव को टिकट दिया गया है। जबकि गहलोत के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के सिविल लाइंस से पत्रकार गोपाल शर्मा को टिकट दिया गया है।पार्टी ने कोलायत सीट से प्रत्याशी बदला है। कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी को टिकट दिया है। जबकि पहले वसुंधरा राजे समर्थक देवी सिंह भाटी की पुत्रवधू को टिकट दिया गया था। पार्टी अब तक 197 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। मसूदा से अभिषेक सिंह और शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़ को टिकट दिया गया है। मावली से केजी पालीवाल और पीपल्दा से प्रेमचंद गोचर को टिकट दिया है।
भरतपुर से विजय बंसल को टिकट
कोटा उत्तर से वसुंधरा राजे समर्थक प्रहलाद गुंजल को टिकट मिला है। बारां-अटरू से राधेश्याम बैरवा, हनुमानगढ़ से अमित चौधरी को टिकट दिया गया है। सरदारशहर से राजकुमार रिणवा, सिविल लाइंस से गोपाल शर्मा, किशनपोल से चंद्रमोहन बटवाड़ा, आदर्श नगर से रवि नैयर, भरतपुर से विजय बंसल, राजाखेड़ा से नीरजा अशोक शर्मा को टिकट दिया गया है।
बीजेपी की पांचवी लिस्ट में इनके टिकट कटे
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, अशोक पींचा, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, मोहनलाल गुप्ता, धर्मनारायण जोशी , सुशील कंवर पलाड़ा, ममता शर्मा। जबकि वसुंधरा गुट के प्रहलाद गुंजल, अमित चौधरी, अंशुमान भाटी, विजय बंसल, नीरजा शर्मा और बाबू सिंह राठौड़ को टिकट मिला है। बीजेपी ने पांच सूचियों में 197 उम्मीदवार घोषित किए है। इनमें वसुंधरा राजे सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अरुण चतुर्वेंदी, युनूस खान, रामप्रताप, कृष्णेंद्र कौर दीपा, राजपाल सिंह शेखावत, बाबूलाल का इस बार टिकट काट दिया है। जबकि वसुंधरा कैंप के विधानसभा उपाध्यक्ष रहे राव राजेंद्र सिह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का भी टिकट काट दिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

