महिला चिल्लाती रही, पिटबुल नोंचता रहा… कुत्ते से गंदगी कराने पर टोका तो पड़ोसी ने ऐसे लिया बदला

राज्य

नई दिल्ली

दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर उसके पड़ोसी के पिटबुल ने ही हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला का आरोप है कि उसके पड़ोसी ने ही अपने कुत्ते से महिला को कटवाया वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसने पड़ोसी को अपने घर के बाहर पिटबुल से शौच कराने से मना किया था।मामला स्वरूप नगर इलाके के गली नंबर 14 का बताया जा रहा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पिटबुल महिला पर हमला करता नजर आ रहा है। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घर के बाहर शौच करता था पिटबुल
घटना शुक्रवार यानि 3 नवंबर की बताई जा रही है। महिला की पहचान रिया देवी के तौर पर हुई है। उनका आरोप है कि उनके पड़ोसी का पिटबुल डॉग हर रोज उनके घर के बाहर शौच करता है। इससे वह काफी तंग आ गई थीं और इसी बात की शिकायत करने पड़ोसी के घर के बाहर गई थीं। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसके मुताबिक पहले दोनों महिलओं के बीच बहस होती है और पिटबुल रिया के पास शांति से खड़ा होता है। इसके बाद अचानक पिटबुल महिला के करीब जाता है और झपट्टा मारने की कोशिश करता है. रिया तुरंत उसे हटा देती है।

कई बार किया हमला
पड़ोसी पिटबुल को लेकर अंदर चला जाता है लेकिन कुछ सेकेंड के अंदर की पिटबुल दोबारा बाहर आता है और रिया पर हमला करता है। पिटबुल का मालिक भी रिया को धक्का मारकर नीचे गिरा देता है। पिटबुल बार-बार  छुड़ाने के बाद भी रिया पर कई बार हमला करता है और उसे जख्मी कर देता है जिसके बाद उसके मालिक उसे घर के अंदर लेकर चले जाते हैं। जानकारी के मुताबिक पिटबुल ने रिया को पांच जगहों पर काटा जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry