कटरीना कैफ ने शेयर किए ‘टाइगर 3’ के BTS वीडियोज

मनोरंजन

मुंबई

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली मूवी 'टाइगर 3' की रिलीज के लिए फैंस एक-एक दिन उंगलियों पर गिन रहे हैं। ये मूवी दिवाली के मौके पर 12 नवंबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इससे पहले टाइगर की 'जोया' यानी कटरीना कैफ ने फैंस की धड़कनें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने कुछ BTS वीडियोज शेयर किए हैं, जो स्टंट की ट्रेनिंग के हैं। कटरीना जिस जोश से अपने किरदार के लिए तैयारी कर रही हैं, वो देख फैंस का दिल बाग-बाग हो गया है। हालांकि, वो दर्द से कराहती भी दिखीं, जिसे देख फैंस परेशान भी हो गए। कटरीना ने इंस्टाग्राम पर वीडियोज शेयर किए हैं। इसमें वो जिम में इंटेंस वर्कआउट करती दिख रही हैं। दूसरे वीडियो में वो स्टंट की रिहर्सल करती दिख रही हैं।

तीसरे और चौथे वीडियो में भी कटरीना को खुद की फिटनेस पर मेहनत करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन आखिरी वीडियो को देख फैंस थोड़े परेशान जरूर हो जाएंगे, क्योंकि इसमें कटरीना दर्द से कराह रही हैं और ट्रेनर उनके गले पर मसाज कर रहे हैं।

मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'Tiger 3' में सलमान और कटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी हैं। वो विलेन के रोल में नजर आएंगे। साथ ही रिद्धि डोगरा, रेवती, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा और रणवीर शौरी जैसे स्टार्स हैं। शाहरुख खान की स्पेशल अपीयरेंस और ऋतिक रोशन का कैमियो भी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry