रायपुर
पहले चरण के लिए मतदान शुरू होते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर कांग्रेस की गांरटी को दोहराया और राज्य में अपनी भरोसेमंद सरकार की वापसी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में न्यायपूर्ण शासन चलता रहेगा। यहां लोकतंत्र में आस्था बरकरार रहेगी। एक्स पर राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया। पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि जब आप अपने मताधिकार का प्रयोग करें तो याद रखें, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की भरोसेमंद सरकार को चुनें। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं।
छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की गारंटी
1. किसानों का कर्ज माफ हो
2. 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी।
3. भूमिहीनों को 10,000 रुपये प्रति वर्ष
4. धान पर 3,200 रुपये एमएसपी मिलेगा।
5. तेंदू पत्ते पर 6,000 रुपये प्रति बोरी।
6. तेंदूपत्ता के लिए 4000 रुपये प्रति वर्ष बोनस मिलेगा।
7. 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
8. गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
9. केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
10. 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा।
11. 17.5 लाख परिवारों के लिए आवास।
12. जाति जनगणना।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

