नईदिल्ली
दिल्ली एनसीआर में 32 साल की एक महिला फोटोग्राफर अपने घर पर मृत मिली. पुलिस ने बताया कि उनके ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, मधु विहार थाने को पटपड़गंज में मैक्स हॉस्पिटल से जानकारी प्राप्त हुई नीलकंठ अपार्टमेंट की निवासी पूजा नाम की एक महिला को इस अवस्था में लाया गया है.
अपार्टमेंट में अकेली रहती थी
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, ”जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम मौके पर गयी. पूर्वी जिले की क्राइम टीम को वहां पर बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. पूछताछ में इस बात का पता चला कि पूजा फ्लैट में बने एक कमरे में रहती थीं.
दोस्त के कॉल से खुलासा
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को फोटोग्राफर उनका दोस्त उन्हें फ़ोन कर रहा था, पर उनकी और से कोई भी जवाब नहीं मिला, जब इस प्रकार चार घंटे बीत गए तो उनका दोस्त उनके घर गया और दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद वह फ्लैट गया, जहां पूजा बाथरूम में बेहोश थीं.
ब्लड प्रेशर की वजह से मौत
जांच में पता चला कि महिला इस घर में अकेली रहती थी और मधु विहार में RK स्टूडियो में फोटोग्राफर के रूप में कार्य करती थीं. शव का पोस्टमार्टम हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का पता चला कि महिला की मृत्यु अचानक ब्लड प्रेशर हाई होने की वजह से हुई.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

