प्रियंका गांधी को राम भगवान के वनवास का समय नहीं पता – हिमंता बिस्वा सरमा

राजनीती

राजगढ़.
मध्यप्रदेश की पूरी तस्वीर भाजपा के शासनकाल में बदल गई है। अब प्रदेश को बीमारू राज्य नहीं, बल्कि विकसित राज्य के तौर पर देश में जाना जाता है। मैं पहले यहां आता जाता था,लेकिन 2023 के मध्यप्रदेश और आज के मध्यप्रदेश में जमीन आसमान का अंतर है। हर तरफ सड़कों का जाल, ना बिजली की परेशानी ना पानी कि किल्लत। यह बात असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राजगढ़ जिले के खिलचीपुर विधानसभा के छापीहेड़ा में भाजपा प्रत्याशी हजारी लाल दांगी और राजगढ विधानसभा के खुजनेर में प्रत्याशी अमर सिंह यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सरमा ने कहा कि सब लोग जानते हैं कि दिग्विजय सिंह के शासन मे यहा विकास किस रफ्तार से होता था। दिग्विजय सिंह को जब जनता ने नकार दिया उसके बाद प्रदेश की भाजपा सरकार ने सिर्फ विकास ही विकास किया।

प्रियंका गांधी को राम भगवान के वनवास का पता नहीं
सरमा ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि राम मंदिर भाजपा का नहीं है,लेकिन प्रियंका गांधी को राम भगवान ने कितना समय वनवास काटा था यह भी पता नहीं। प्रियंका गांधी कहती है राम भगवान ने 13 साल का वनवास काटा था। राहुल गांधी और कमलनाथ क्यों राम मंदिर नहीं जा रहे। इनके पास तो सारी सुविधाएं है, दूसरे मंदिरों में जा रहे, लेकिन राम लला के दर्शन करने नहीं जा रहे। कांग्रेस ने आज तक राम मंदिर के लिए कोई आंदोलन नहीं किया। अब कहते हैं राम मंदिर भाजपा का नहीं है। हम कहते है कि राम मंदिर सनातन का है और कांग्रेस का कभी नहीं हो सकता।

मध्यप्रदेश में डुप्लीकेट राजा घूम रहे हैं
सरमा ने कहा कि मध्यप्रेदश में डुप्लीकेट राजा घूम रहें हैं जो सिर्फ सनातन के खिलाफ बोलते हैं। दिग्विजय सिंह जब भी कुछ बोलते है तो हिंदुओं के खिलाफ ही बोलते हैं। कांग्रेस कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है। इटली से आए लोग भारत के बारे में नहीं सोच सकते।

कमलनाथ ने पाकिस्तान से आयात के रास्ते खोल दिए थे
सरमा ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब कमलनाथ वाणिज्य मंत्री थे। उस दौरान उन्होंने पाकिस्तान से आयात के सारे रास्ते खोल दिए थे। चाइना से 270 चीजों के आने का रास्ता खोला गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सरकार ने इस पर अंकुश लगाया। पहले आतंकवादी देश में हमले करते थे,लेकिन अब सब सिरेंडर हो गए। क्योंक देश में देश प्रेमियों की सरकार है उन्हें पता है कि कुछ करेंगे तो घर में घुसकर मार दिए जाएंगे।

दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने नया मुकाम बना दिया
सरमा ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने राजनीति में एक नया मुकाम बनाया है। कपड़ा फाड़ राजनीति का और इसके चर्चे पूरे देश में हो रहे हैं। आगे अगर इनकी सरकार गलती से बन गई तो न तो किसानों का कर्ज माफ होगा और न विकास होगा। कमलनाथ ने जो 15 महीने की सरकार में घोटाले ही घोटाले किए वो ही दोबारा होंगे और कुछ नहीं। सरमा ने कहा मध्यप्रदेश देश को संदेश देता है। आने वाले चुनाव में भाजपा को जिताकर पहले प्रदेश में सरकार बनाना है उसके बाद केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाकर देश की विकास की रफ्तार को कायम रखना है। मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो चाइना और अमेरिका भी हमसे पीछे हो जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry