21 कार्टन अवैध शराब को पुलिस ने किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

राज्य

जैसलमेर.

जैसलमेर पुलिस की स्पेशल डीएसटी टीम की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ थाना प्रभारी मुक्ता पारीक ने बताया कि रामगढ़ नहरी इलाके से जेठाराम (55) के कब्जे से 9 कार्टन अंग्रेजी व 12 कार्टन देशी अवैध शराब बरामद की गई है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
मुक्ता पारीक ने बताया कि एसपी जैसलमेर विकास सांगवान के नेतृत्व में जिला पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। एसटी टीम प्रभारी प्रमीत चौहान ने बताया कि टीम ने पड़ताल कर जानकारी जुटाई कि नहरी इलाके में जेठाराम नामक व्यक्ति अवैध शराब को बेचने का काम कर रहा है। इसकी जानकारी रामगढ़ थाना को दी गई। रामगढ़ थाना प्रभारी मुक्ता पारीक तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry