बीजेपी का कार्यकर्ता है कन्हैया हत्याकांड का आरोपी, ED-CBI का हो रहा दुरूपयोग : जयराम रमेश

राज्य

उदयपुर.

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच उदयपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई भाजपा के दो सुपर स्टार प्रचारक हैं। जबकि स्टार प्रचार गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी ने भाजपा के सुपर स्टार प्रचारक ईडी और सीबीआई को कांग्रेस सरकार के खिलाफ उतारा है।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में ऐसा हो रहा है। एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। बतादें कि गुरुवार को पीएम मोदी ने उदयुपर में एक जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कन्हैयालाल की हत्या को आतंकी घटना बताते हुए इसे राजस्थान सरकार पर बड़ा दाग बता दिया। साथ ही मोदी ने राजस्थान में बड़े मगरमच्छों को भी पकड़ने की बात कही। इन दोनों ही आरोप का जयराम रमेश ने जवाब दिया। कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी की फोटो दिखाकर उन्होंने पूछा कि ये किस पार्टी का मगरमच्छ है। कांग्रेस नेता रमेश ने कहा – कन्हैयालाल के आरोपियों को चार घंटे में पकड़ लिया गया था। एक आरोपी भाजपा कार्यकर्ता है। प्रधानमंत्री ने उदयपुर में इसका जिक्र किया तो इसलिए मैं यह फोटो लेकर आया हूं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry