सर्वाधिक उम्मीदवार 41 से 50 वर्ष की आयु के बीच के लड़ रहे चुनाव

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

इस बार विधानसभा चुनाव 2023 में और जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र से 82 साल के अब्दुल रशीद कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं भिंड जिले के लहार से बसपा की टिकट पर 81 साल के रसाल सिंह चुनाव मैदान में है। वहीं चुनाव लड़ने के लिए सबसे कम उम्र 25 वर्ष के 18 उम्मीदवार विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव मैदान में है। इस बार चुनाव मैदान में उतरे सर्वाधिक उम्मीदवार 41 से 50 वर्ष की आयु के बीच के हैं। इस वर्ग के 738 उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में है। दूसरे नंबर पर 31 से 40 वर्ष की आयु के 687 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे  है। तीसरे नंबर पर 51 से 60 साल के 514 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 61 से 70 वर्ष के 274 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है तो वही 25 से 30 वर्ष की आयु के 265 उम्मीदवार भी इस बार चुनाव मैदान में है।

भाजपा ने 25 वर्ष के किसी युवक को नहीं दिया टिकट
विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्र सीमा 25 वर्ष होती है इस उम्र वर्ग के 18 उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में हैं। सबसे कम उम्र वाले उम्मीदवारों में कांग्रेस के उम्मीदवार मुंगावली से भूपेंद्र सिंह यादव चौरई से पवन सरयाम, देपालपुर से विजय परमार महेश्वर से नरेंद्र धन्नालाल, अंबाह से विकास किरार, विजयपुर से राम रूप सिंह जतारा से राजेंद्र अहिरवार चुनाव मैदान में है। भाजपा में 25 वर्ष की उम्र के किसी भी युवक को टिकट नहीं दिया है। आप से दमोह की सीट पर चाहत पांडे और गुढ़ की सीट पर प्रखर प्रताप सिंह चुनाव मैदान में है। इसके अलावा बसपा ने राऊ से देवकी मंडलोई और दतिया से  लोकेंद्र नेताजी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने मऊगंज से सुरेश कुमार सेन, आजाद समाज पार्टी ने अंबाह से सोमेश आजाद सखवार और क्रांति जनशक्ति पार्टी ने मैहर से सुशील पाल, जन अधिकार पार्टी ने बासौदा में मोकम सिंह कुशवाहा मैदान में हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry