केंद्रीय मंत्री ने मेहरिया की कराए बीजेपी में वापसी

राज्य

नागौर/जयपुर.

राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है। खींवसर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे भागीरथ मेहरिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। मेहरिया ने अर्जुनराम मेहरिया, मनीराम काला बलाया, भागीरथ बनगांवा और बद्रीराम बिडियासर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और नागौर विधायक मोहनलाल चौधरी ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

भागीरथ मेहरिया 2013 में खींवसर से भाजपा प्रत्याशी रहे हैं, 2023 तक वे भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता थे, लेकिन बीती 25 अक्तूबर को मेहरिया ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। लेकिन, अब उनकी घर वापसी हो गई है। इस दौरान प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने षड़यंत्र पूर्वक प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं से लूट की है। कांग्रेस की विफलता और आर्थिक कुप्रबंधन के चलते आज राजस्थान में देश की सबसे महंगी बिजली मिल रही है। राजस्थान की सरकार महंगी बिजली के माध्यम से राजस्थान के एक करोड़ 39 लाख उपभोक्ताओं को लूटने का काम कर रही है। 2018 में प्रदेश में बिजली की कीमत 5 रुपये 55 पैसे प्रति यूनिट थी जो बढ़कर आज 11 रुपये 90 पैसे प्रति यूनिट पर पहुंच गई है। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले यह वादा किया था कि बिजली की कीमत हम नहीं बढ़ाएंगे। झूठ का सहारा लेकर सत्ता में आई कांग्रेस ने 9 बार बिजली की दरें फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बढ़ाई हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry