कांकेर के जंगलों में बीएसएफ जवानों से मुठभेड़ में कई नक्सली घायल

छत्तीसगढ़ रायपुर

कांकेर.

जिले के आमाबेड़ा इलाके में डीआरजी और बीएसएफ जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की जानकारी है। एसपी दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आमाबेड़ा क्षेत्र से डीआरजी और बीएसएफ जवानों की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त पर रवाना की गई थी।

अमाबेड़ा के घने जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी, जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसके बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जवानों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की गई है, अभी तक किसी नक्सली का शव बरामद नहीं हुआ है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry