दिल्ली की सर्दी : ठण्ड से बचने निकले गर्म कपडे, बारिश ने बदला मौसम

राज्य

नई दिल्ली.

दिल्ली में मंगलवार को भी कई इलाकों में सुबह बारिश हुई है। एक तरह जहां वायु प्रदूषण में कमी आई है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों ने छाते और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। बीते सोमवार रात हुई बारिश और उत्तर-पूर्व दिशाओं से आ रही तेज हवाओं से पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया था।
दिल्ली में अचानक हुई बारिश के बाद लोगों ने छाते और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। दिल्ली की सड़कों पर लोग पूरी तरह से कवर नजर आए।  सोमवार को दिन में कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई थी। जबकि शाम सात बजे के बाद कई जगहों तक तेज बारिश दर्ज की गई। जिससे मौसम पूरी तरह से बदल गया है।

सोमवार रात हुई बारिश और उत्तर-पूर्व दिशाओं से आ रही तेज हवाओं से पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे और 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक, रात 8:30 बजे तक सफदरजंग केंद्र में 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पालम में यह आंकड़ा 2.3 मिमी दर्ज किया गया। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक सोमवार को दिन में कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हुई। जबकि शाम सात बजे के बाद कई जगहों तक तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी पड़े हैं। बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट हुई। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।

दिल्ली में नवंबर माह में सोमवार को दूसरी बार बारिश हुई। जो साल 2018 के बाद नवंबर में होने वाली बारिश सबसे ज्यादा है। विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों तक दिल्ली में सुबह के समय धुंध छाए रहने की उम्मीद है। धुंध के कारण ठंड बढ़ेगा। साथ ही दिन में ठंडी हवाएं भी चल सकती है। अनुमान है कि 3 दिसंबर तक अधिकतम तापमान घटकर 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक गिर सकता है।
मौसम विभाग ने कहा था कि बारिश ने वातावरण में नमी बढ़ा दी है। इससे मंगलवार सुबह घना कोहरा छा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साथ ही तापमान में भी कमी आने का अनुमान है। आज भी आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry