राजस्थान में कई इलाके कोहरे में ढंके, ठिठुरन बढ़ी

राज्य

अजमेर/भीलवाड़ा.

मौसम विभाग के अलर्ट जारी कर पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओ का अलर्ट जारी किया था। 25 नवंबर से जारी इस अलर्ट के चलते प्रदेश के जयपुर, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा सहित कई इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। मावठ के चलते प्रदेश में तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते कोहरा और ठिठुरन की शुरूआत हो चुकी है।

इधर, ग्रामीण इलाकों में हीटर और सिगड़ी का प्रयोग शुरू हो चुका है। वहीं, बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट ने प्रदेश में सर्दी का दौर शुरू हो गया है। जयपुर में देर रात से चल रही बरसात से तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। जैसलमेर में सोमवार से आए मौसम का बदलाव मंगलवार को भी देखने को मिला। मंगलवार सुबह को कोहरे के गहरे आगोश में गोल्डन सिटी समा गई। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। मौसम में बदलाव के कारण सर्द हवाओं के बीच ठिठुरता नजर आया जैसलमेर। आसमान में छाए बादलों से बढ़ी ठिठुरन और सर्द हवाओं के जोर से जन-जीवन प्रभावित नजर आया। मंगलवार सुबह कोहरे ने गाड़ी वालों की परेशानी बढ़ा दी।

सर्द हवाओं ने किया जीना मुहाल
दिनभर चली सर्द हवाओं ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया। बादलों से घिरे आसमान के कारण धूप नहीं खिलने से शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में तो जन-जीवन प्रभावित नजर आया। सर्दी के सितम से आमजन के साथ ही पशुधन भी बेहाल नजर आ रहा है। मौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर मंगलवार को खत्म हो जाएगा। और आने वाले दिनों में मौसम के साफ रहने की संभावना है। सर्दी का असर कम नहीं होगा और तापमान भी दिन में 25 और रात को 15 के आसपास ही रहेगा।

कोहरे ने परेशानी बढ़ाई
जैसलमेर में कोहरे की वजह से सड़कों पर सामने से आ रही गाड़ियां कुछ ही दूरी पर भी नजर नहीं आ रही है। मौसम में आए बदलाव का असर स्थानीय लोगों की दिनचर्या और खान-पान पर भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर और आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से ऐसा हुआ है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से वातावरण में नमी की वजह से कोहरा छाया है। आज के बाद अब मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन ठंड का असर कम नहीं होगा वो बरकरार रहेगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry