अनूपपुर में ट्रक और मैजिक की टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश राज्य

अनूपपुर

एमपी में बढ़ती ठंड के बीच सुबह-सुबह घना कोहरा काल बना हुआ है, जिसके चलते सड़क हादसे हो रहे है। इस बीच अब अनूपपुर जिले में भीषण हादसा हो गया है। इस भीषण हादसे में तीन की दर्दनाक मौत हो गई है वही कई घायल है। ट्रक में घुसने के बाद मैजिक वाहन का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकरी के अनुसार, बुधवार तड़के अनूपपुर जिले में एक मैजिक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। इस हादसे में मैजिक सवार तीन लोगों की मौत हो गई वही तीन घायल हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मौके पर आकर मृतकों को वहाँ से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को लोगों ने अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा:

अनूपपुर जिले में ये हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। धुंध अधिक होने से मैजिक ड्राइवर को ट्रक नहीं दिखा और भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की जान चले गई है।

एमपी में बढ़ती जा रही हैं सड़क दुर्घटनाएं

बताते चलें, एमपी में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, अधिकतर सड़क हादसे वाहनों की तेज रफ्तार एवं असावधानी के कारण ही हो रहे है, ऐसे में रोजाना वाहनों की रफ्तार व यातायात नियमों की अनदेखी से सड़कें खून से लाल हो रहीं है। इससे पहले भी मध्यप्रदेश के कई जिलों में भीषण हादसे हो चुके है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry