राष्ट्रपति मुर्मु ने NDA की महिला कैडेटों के पहले बैच ने पासिंग आउट परेड में लिया हिस्सा, कहा- देश का नाम रोशन करेंगी महिला कैडेट

देश

पुणे
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और मार्चिंग दल में महिला कैडेटों के पहले बैच की भागीदारी की सराहना की। मुर्मु ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए महिला कैडेटों को शुभकामनाएं दीं, साथ ही कहा कि आज बेटियों को अपनी पसंद का करियर चुनने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। पासिंग आउट परेड में लगभग 15 महिला कैडेटों ने अपने पुरुष समकक्षों के साथ भाग लिया।

NDA से मिले कई बड़े सैन्य अधिकारी
पिछले साल, 19 महिला कैडेटों का पहला बैच खडकवासला के एनडीए में शामिल हुआ था। एनडीन ने देश को कई बेहतरीन सैन्य अधिकारी दिए हैं।

मुर्मु ने सभी कैडेटों को बधाई दी
दूसरे और तीसरे वर्ष के कैडेट पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेते हैं। सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मु ने अपना कोर्स पूरा करने वाले सभी कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने मार्चिंग दल में शामिल महिला कैडेटों को भी बधाई दी।

देश का नाम रोशन करेंगी महिला कैडेट
मुर्मु ने कहा कि मुझे बताया गया कि 2022 से अकादमी में महिला कैडेटों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है।आज पहली बार महिला कैडेट मार्चिंग दल का हिस्सा थीं। उन्होंने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है और मुझे यकीन है कि महिला कैडेट एनडीए और देश का नाम नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। मुर्मु ने मित्र देशों के विदेशी कैडेटों को उनका कोर्स पूरा करने पर बधाई भी दी। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry