यूपी के बलिया से बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा- ‘पहले हरामखोर लूटते थे खजाना…अब छाती पर चलेगी गोली’

उत्तर प्रदेश राज्य

बलिया
यूपी के बलिया से बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी पर जोरदार निशाना साधा है। बीजेपी सांसद ने कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए आने सारा पैसा यहां के हरामखोर लूट लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की याद में 101 करोड़ रुपए खर्च करने वाले हैं।
 
हरामखोर यह खजाना लूट लिया करते थे- बीजेपी सांसद
उन्होंने कहा कि यह खजाना सुरक्षित है। पहले इसी खजाने को लेकर यहां पिस्टल चलते थे, गोलीबारी होती थी और यहां के डकैत और हरामखोर यह खजाना लूट लिया करते थे, लेकिन अब ऐसी सरकार है कि गोली पीठ पर नहीं छाती पर चलेगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा कि आज तक यह सब करते क्या थे, मुझे कहीं कुछ नहीं दिखा। पहले यह लोग शिकार करते थे, लेकिन अब खुद इनका ही शिकार होने वाला है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह कभी पीठ पर गोली नहीं चलाते। यह बात उनके घर तक पहुंचनी चाहिए।
 
विधायक कृष्णानंद राय को दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया गया था…
बता दें कि 29 नवंबर 2005 को तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय सहित 7 लोगों की दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया गया था। उसके बाद से ही हर साल कृष्णानंद राय की याद में मोहम्मदाबाद के शहीद पार्क में शहादत दिवस का आयोजन किया जाता है। इस बार के कार्यक्रम में बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दरअसल गाजीपुर जिले की जहुराबाद और मोहम्मदाबाद विधानसभा बलिया लोकसभा क्षेत्र में आती है। इसलिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का यह अपना इलाका भी है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry