भोपाल
विधानसभा चुनाव परिणाम आने में महज एक दिन अब शेष रह गया है। विधानसभा चुनाव परिणाम जहां भाजपा और कांग्रेस का राजनीतिक सफर तय करेगा। दोनों पार्टियों में उम्र दराज नेताओं के राजनीतिक सफर पर विराम लगाने वाला भी साबित होगा। प्रदेश में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा ने उम्मीदवरों के चयन की प्रक्रिया हो या चुनाव प्रचार की शैली हो एड़ी से चोटी का दम लगा रखी थी।
वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भले ही अपना सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया हो, लेकिन चुनाव में कांग्रेस को शाह- मात देने के लिए सभी तरह के दांव – पेंच लगाने में पीछे नहीं रही। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 साल के फार्मूले को दरकिनार रखते हुए 70 साल से ज्यादा उम्र के 17 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। गुढ़ विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा उम्रदराज 81 साल के नागेन्द्र सिंह मैदान में ताल ठोंक रहे है। वहीं कांग्रेस ने 70 साल से ज्यादा उम्र वाले 6 उम्मीदवार मैदान में है तो 65 उम्र के पार तीन उम्मीदवार मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। जबकि नीमच जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र से 77 साल के नरेन्द्र नहाटा कांग्रेस के प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा उम्रदराज है। जबकि दूसरे नंबर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ है। जिनकी उम्र 76 साल है। उम्रदराज नेता कांग्रेस के हो या भाजपा के दोनों आगामी विधानसभा चुनाव में शायद ही अपनी दावेदारी जता सकें। उम्रदराज नेताओं के राजनीतिक सफर को देखते हुए दोनों राजनीतिक पार्टियां इन नेताओं का विकल्प तलाशना अभी से शुरू कर दी है।
भाजपा उम्मीदवार उम्र क्षेत्र
दुर्गालाल विजय 71 श्योपुर
बाबूलाल मेवड़ा 70 विजयपुर
सूबेदार सिंह सिकरवार 70 जौरा
माया सिंह 73 ग्वालियर पूर्व
मोहन सिंह 67 भीतरवार
देवेन्द्र कुमार जैन 70 शिवपुरी
जगन्नाथ सिंह रघुवंशी 73 चंदेरी
गोपाल भार्गव 71 रेहली
नागेन्द्र सिंह 80 नागौद
गिरीश गौतम 70 देवतालाब
नागेन्द्र सिंह 81 गुढ़
विश्वामित्र पाठक 69 सिहावल
बिसाहूलाल 71 अनूपपुर
अजय विश्वनोई 71 ााटन
गौरीशंकर बिसेन 71 बालाघाट
नाना भाऊ मोहोड़ 69 सौंसर
विश्वनाथ सिंह कौरव 72 तेंदूखेड़ा
प्रेमशंकर वर्मा 72 सिवनी मालवा
सीताशरण शर्मा 73 नर्मदापुरम
हजारीलाल दांगी 72 खिलचीपुर
नारायण पटेन 70 मांधाता
बालकृष्ण पाटीदार 70 खरगौन
तुलसीराम सिलावट 69 सांवेर
मधु वर्मा 71 राऊ
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

