यश डेढ़ साल से कर रहे थे फिल्म तैयारियां, कुछ डिटेल आई सामने

मनोरंजन

मुंबई

'रॉकी भाई' यानी यश के फैंस बड़ी ही बेसब्री से एक्टर की नई फिल्म की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे, और अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। यश जल्द ही अपनी नई फिल्म रिवील करने वाले हैं। फिलहाल इसका नाम Yash 19 रखा गया है। इतने से ही खुलासे से फैंस एकदम क्रेजी हो गए हैं। यश 2022 में फिल्म KGF 2 में नजर आए थे, और तभी से फैंस उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे।

पहले कहा जा रहा था कि यश KGF 3 में नजर आएंगे, और उसी की तैयारियों में बिजी हैं। लेकिन इसे लेकर अभी न तो यश की तरफ से कोई अपडेट आया, और ना ही प्रशांत नील की तरफ से। बल्कि प्रशांत नील ने तो हाल ही प्रभास के साथ अपनी नई फिल्म Salaar का ट्रेलर रिलीज कर दिया। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी। कहा जा रहा था कि यह KGF फ्रैंचाइज का हिस्सा है, पर प्रशांत नील ने इससे इनकार कर दिया।

Yash 19 है यश की नई फिल्म, 8 दिसंबर को खुलेगा राज
खैर, आइए अब बात करते हैं Yash की नई फिल्म 'यश 19' की। इसे KVN Productions बना रहा है। यश ने खुद अपनी इस फिल्म का अपडेट फैंस के साथ शेयर किया, और बताया कि 8 दिसंबर को सुबह 9:55 बजे फिल्म का टाइटल रिवील किया जाएगा। तब पता चल जाएगा कि आखिर वह कौन सी फिल्म है, जिसके लिए यश पिछले एक-डेढ़ साल से तैयारियों में जुटे थे। यश ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए प्रोजेक्ट की तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'समय आ चुका है। 8 दिसंबर को 9:55 बजे। स्टे ट्यून्ड टू KVN Productions.'

फैंस हुए क्रेजी, ड्रग माफिया पर बेस्ड होगी फिल्म
यश के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी कमेंट आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि अब एक और हजार करोड़ी फिल्म आ रही है। वहीं फैंस का यह भी कहना है कि इस बार दिसंबर में 'सुनामी' पक्की है। एक फैन ने लिखा है, 'पूरा इंडिया इंतजार कर रहा है। सलाम रॉकी भाई।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश की इस नई फिल्म को एक्ट्रेस-डायरेक्टर गीतू मोहनदास डायरेक्ट करेंगी। बताया जा रहा है कि यह एक मास एक्शन फिल्म होगी, जिसकी कहानी ड्रग माफिया सिस्टम पर आधारित होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry