मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: फिर सागर में कमल खिला, आठ में सात सीट पर भाजपा का कब्जा

मध्य प्रदेश राज्य

सागर
 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार फिर कमल खिला। जिले की आठ विधानसभा में से सात पर भाजपा ने कब्जा किया। वहीं अजा वर्ग के लिए आरक्षित बीना सीट कांग्रेस के खाते में गई। रहली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोपाल भार्गव ने जिले में सर्वाधिक 72 हजार 800 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की ज्योति पटेल को पराजित किया। गोपाल भार्गव ने 1 लाख 30 हजार 916 मत प्राप्त हुए वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल को 58 हजार 116 मत मिले। खुरई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह को 1 लाख 5 हजार 836 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी रक्षा सिंह राजपूत को 59 हजार 111 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी रक्षा सिंह राजपूत को 46 हजार 725 वोटों से पराजित किया।

सुरखी विधानसभा में जीते गोविंद सिंह राजपूत
सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कांग्रेस प्रत्याशी को 2 हजार 178 मतों से परास्त किया। अन्य प्रत्याशियों में सागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को 74 हजार 769 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी जैन ने निधि जैन को 15 हजार 21 वोटों से हराया। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया ने जीत दर्ज की। वहीं और बीना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट निर्मला सप्रे ने 6 हजार 155 मतों से सीट अपने नाम की जीत दर्ज की। बंडा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र लोधी लंबरदार ने कांग्रेस प्रत्याशी तरवर लोधी को 34 हजार 751 वोटों से हराया। इसी प्रकार देवरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी बृजबिहारी पटैरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष यादव को 27 हजार 377 वोटों से हराया।

जीत के बाद दिए गए प्रमाण पत्र
चुनाव के बाद विजय प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को संबंधित रिटर्निग अधिकारियों द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। सागर जिले की 8 विधानसभा क्षेत्र में रहली विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विजयी प्रत्याशी गोपाल भार्गव को रिटर्निग अधिकारी गोविंद दुबे ने प्रमाण पत्र दिया। वहीं खुरई विधानसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी के विजयी प्रत्याश भूपेंद्र सिंह को रिटर्निग अधिकारी रविश श्रीवास्तव ने प्रमाण पत्र दिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry