लोकसभा चुनाव परिणामों पर कोई असर नहीं पड़ेगा तीन राज्यों के चुनाव परिणामों का : बेदी

राजनीती

नई दिल्ली.

तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ के विधानसभा नतीजों से कांग्रेस में मायूसी स्वभाविक है। और कांग्रेस नेत्रत्व इसका मंथन भी कर रहा है लेकिन इन चुनाव परिणामों का आगामी लोकसभा चुनाव परिणामों पर बिलकुल भी असर नहीं पड़ेगा। यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वेद प्रकाश बेदी का। वेद प्रकाश बेदी कहते हैं विधान सभा चुनावों और लोक सभा चुनावों के मुद्दे अलग-अलग होते हैं। विधानसभा चुनावों में जहां स्थानीय मुद्दे होते हैं वहीं लोक सभा चुनावों में राष्ट्रीय मुद्दे होते हैं। तीन राज्यों में जहां कांग्रेस हारी है तो एक राज्य में उसे जीत भी मिली है।

वेद प्रकाश बेदी कहते हैं पांच राज्यों के चुनाव में यदि टोटल वोटों की बात की जाए तो कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी से अधिक वोट मिले हैं। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता लोगो नें कांग्रेस को नकार दिया। श्री बेदी कहते हैं लोकतंत्र में हार और जीत तो चलती रहती है इससे निराश होना का सवाल ही नहीं होता। वेद प्रकाश बेदी कहते हैं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार विरोधी माहौल एक ईशु हो सकता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की कांग्रेस इन राज्यों में लोकसभा चुनावों में वापसी नहीं करेगी। लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को मिला झटका उसे अपनी कमजोरियां दूर करने का अवसर भी दे गया है और निश्चित रूप से पार्टी इससे सीख लेकर वापसी करेगी। दक्षिण भारत में भाजपा का हालत बेहद पतली है वहां कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दल उसे ना केवल जबर्दस्त टक्कर देंगे बल्कि एक निर्णायक बढत वहां से कांग्रेस तथा विपक्ष को मिलेगी। और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस निश्चित रूप से जबर्दस्त तरीके से वापसी करेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry