मिर्जापुर
यूपी के मिर्जापुर में एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में चोरी के आरोप में एक युवक को तालिबानी सजा दी गई है। कुछ लोगों ने मिलकर युवक को पेड़ की डाली में रस्सी से बांधकर उलटा लटका दिया। फिर उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी। वहीं एक महिला ने उसे मिर्च का धुआं सुंघाया। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो कि पुष्टि नहीं करता है।
ये पूरी घटना ड्रमंडगंज के महोगढ़ी गांव का है। पीड़ित युवक की मां ने तहरीर हुए बताया कि बीते 3 दिसंबर को गांव के ही एक व्यक्ति ने बेटे पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद बेटे को पेड़ में रस्सी से बांध उलटा लटकाकर उसकी लाठी-डंडे और लात घूसों से पिटाई कर दी गई। वहीं एक महिला ने उसे मिर्च वाला धुआं सुंघाया। वह चीखता चिल्लाता रहा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के दिल नहीं पसीजे। दूसरी ओर जब बेटे को उलटा लटकाकर पिटाई की जानकारी मां को मिली तो वह बिलखते हुए वहां जा पहुंची, लेकिन युवक रस्सी खोलने को तैयार नहीं थे। तब उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी खुलवाकर युवक की जान बचाई। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि युवक को पेड़ की डाली में रस्सी से बांधकर उलटा लटकाने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि एक घर छोड़कर भागा हुआ है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

